News Addaa WhatsApp Group Join करें

अच्छी खबर! बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों से ज्यादा संक्रमण मुक्त हुए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2020  |  2:58 AM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अच्छी खबर! बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों से ज्यादा संक्रमण मुक्त हुए

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पिछले 81 दिनों से जारी है फिर भी राज्य में जितने कोरोना के मरीज अभी एक्टिव हैं उससे ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के अभी 2560 एक्टिव मरीज हैं जबकि 2770 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। यह हालात के पूरी तरह नियंत्रण में होने का प्रतीक है। इसके बावजूद राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच और अस्पतालों की व्यवस्था में इजाफा किया जा रहा है ताकि बिगड़े हालात से निपटने में आसानी हो सके।

आज की हॉट खबर- जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध :...

22 मार्च को पहला मरीज मिला, अबतक 5364 हुए संक्रमित
बिहार में पहला कोरोना का मरीज 22 मार्च को पटना में जांच के दौरान सामने आया था, जो कि मुंगेर का रहने वाला था। वहीं,अबतक राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5364 हो चुकी है। जबकि इनमें लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 3853 है। इस प्रकार कुल संक्रमितों में प्रवासियों की संख्या 71 फीसदी है।
एक लाख 5 हजार से अधिक सैम्पलों की हो चुकी जांच
बिहार में अबतक 1 लाख 5 हजार से अधिक सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। जो संक्रमित पाए भी जा रहे हैं वे जितनी जल्दी जांच व इलाज की प्रक्रिया शुरू कर रहें हैं उनमें सुधार की स्थिति बेहतर है। कोरोना के लिए डेडिकेटेड अस्पताल एनएमसीएच के नोडल अधिकारी डॉ अजय सिन्हा के अनुसार सामान्य बुखार , खांसी इत्यादि की स्थिति में मरीज 5 से 6 दिन में भी ठीक हो जा रहे हैं। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीज के ठीक होने में 2 से 3 दिन अधिक लग रहा है। मरीज के इम्यून सिस्टम के आधार पर वे जल्दी ठीक हो रहे हैं।

प्रमुख जिले जहां संक्रमित ज्यादा स्वस्थ हुए
जिला —– एक्टिव मरीज —–स्वस्थ हुए
पटना—– 88–———- 196
रोहतास —- 48———–190
मुंगेर ——71———— 139
भागलपुर—- 125——– 141
बेगूसराय —- 85——- 184

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking