News Addaa WhatsApp Group Join करें

आइए जानें पीएम मोदी ने क्या कहीं खास 10 बातें मन की बात के दौरान:

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2020  |  10:07 AM

1,354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आइए जानें पीएम मोदी ने क्या कहीं खास 10 बातें मन की बात के दौरान: WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लंबा चलने का संकेत देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से के खुल जाने के कारण देशवासियों से रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले से अधिक सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने साथ ही कहा कि इस संक्रमण से गरीब और श्रमिक सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आइए, जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें:
1:- अयुष्मान भारत योजना से एक करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचा: अयुष्मान भारत के महत्व का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘कुछ ही दिन पहले आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई। अगर गरीबों को अस्पताल में भर्ती होने के बाद इलाज के लिए पैसे देने पड़ते, इनका मुफ्त इलाज नहीं होता तो एक मोटा-मोटा अंदाजा है कि उन्हें 14 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा अपनी जेब से खर्च करने पड़ते। एक करोड़ लाभार्थियों में से 80 प्रतिशत लाभार्थी देश के ग्रामीण इलाकों के हैं। इनमें भी करीब 50 प्रतिशत लाभार्थी हमारी माताएं-बहनें और बेटियां हैं।’

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

2:- रोजगार, स्वरोजगार और लघु उद्योग से जुड़ी संभवनाएं खुलीं: पीएम मोदी ने कहा, ‘कहीं श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम हो रहा है, कहीं स्टार्ट-अप इस काम में जुटे हैं, कहीं माइग्रेशन कमीशन बनाने की बात हो रही है। साथ ही केंद्र सरकार ने अभी जो फैसले लिए हैं उससे गांवों में रोजगार, स्वरोजगार और लघु उद्योग से जुड़ी विशाल संभावनाएं खुली हैं।’

3:- रेलवे के कर्मचारी भी अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना वॉरियर्स: कोरना काल में रेलवे के योगदान पर पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे रेलवे के साथी दिन-रात लगे हुए हैं। केंद्र हो, राज्य हो, स्थानीय स्वराज की संस्थाएं हो-हर कोई दिन रात मेहनत कर रहा है। जिस प्रकार रेलवे के कर्मचारी आज जुटे हुए हैं, वे भी एक प्रकार से अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना वॉरियर्स ही हैं।’

4:- पंजाब के पठानकोट से दिव्यांग राजू ने बांटे 3000 से ज्यादा मास्क: पठानकोट के एक शख्स की मदद का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘पंजाब के पठानकोट से दिव्यांग भाई राजू ने दूसरों की मदद से जोड़ी गई छोटी से पुंजी से 3000 से अधिक मास्क बनाकर लोगों में बांटे और 100 परिवारों के लिए राशन जुटाया । सेवाभाव से लोगों की मदद कर रहे है ऐसे सभी लोगों की मैं प्रशंसा करता हूं, उनका तहे दिल से अभिनंदन करता हूं।’

5:- हमारी लैब्स कोरोना से लड़ाई में नए-नए तरीके इज़ाद कर रही हैं: इनोवेशल के महत्व को बताते हुए मोदी ने कहा, ‘एक और बात जो मेरे मन को छू गई, वो है संकट की इस घड़ी में इनोवेशन, गांवों से लेकर शहरों तक छोटे व्यापारियों से लेकर स्टार्ट-अप तक, हमारी लैब्स कोरोना से लड़ाई में नए-नए तरीके इज़ाद कर रही हैं, नए इनोवेशन कर रहे हैं। हजारों साल की मानव जाति की यात्रा लगातार इनोवेशन से ही इतने आधुनिक दौर में पहुंची है।’

6:- गरीब एवं श्रमिक सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हुए हैं: ‘मन की बात’ में पीएम ने कहा, ‘समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन गरीब एवं श्रमिक सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई का रास्ता लंबा है। एक ऐसी आपदा जिसका पूरी दुनिया के पास कोई इलाज ही नहीं है, जिसका पहले का अनुभव ही नहीं है, तो ऐसे में नई-नई चुनौतियां और उसके कारण परेशानियां हम अनुभव कर रहे हैं।’

7:- अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है: अर्थव्यवस्था के शुरू होने का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलना शुरू हुए हैं, यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है। ऐसे में हमें और ज़्यादा सतर्क रहने की आवश्कयकता है। दो गज की दूरी का नियम हो, मुंह पर मास्क लगाने की बात हो, इन सारी बातों का पालन करना है।’

8:- दुनिया की दिलचस्पी ‘योग’ और ‘आयुर्वेद’ के संबंध में: पीएम ने कहा, ‘योग अब हॉलीवुड से हरिद्वार तक पहुंच चुका है। कोरोना संकट के इस दौर में मेरी विश्व के अनेक नेताओं से बातचीत हुई है, तो मैंने देखा इन दिनों उनकी बहुत ज़्यादा दिलचस्पी ‘योग’ और ‘आयुर्वेद’ के संबंध में होती है।’

9- लोग ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रमोट कर रहे हैं: पीएम ने कहा, ‘बहुत से लोगों ने ये बताया है कि उन्होंने, जो जो समान उनके इलाके में मिलते हैं, उनकी उन्होंने पूरी लिस्ट बना ली है। ये लोग अब लोकल प्रोडक्ट्स को ही खरीद रहे हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रमोट कर रहे हैं।’

10:- आयुष मंत्रालय ने ‘My Life My Yoga’ की प्रतियोगिता: पीएम मोदी ने कहा, ‘आयुष मंत्रालय ने ‘My Life My Yoga’ की प्रतियोगिता शुरू की है। पूरी दुनिया के लोग इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए अपना 3 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा और अपना योगासन तथा उससे आपको मिले लाभ के बारे में बतना होगा। सभी इस प्रतियोगिता में इस नए तरीके से अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भागीदार बने।’

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking