कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमला / सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर फायरिंग की, 1 जवान शहीद, 3 जख्मी; 1 नागरिक की भी जान गई.
आतंकी हमले में मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया।
हमले में घायल जवानों में से 2 की हालत गंभीर
सुरक्षाबलों पर 6 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ की पार्टी पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। फायरिंग में 1 जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की भी मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
पिछले हफ्ते आतंकी हमले में 5 साल के बच्चे की जान चली गई
सिक्योरिटी फोर्स पर हमले की 6 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर अटैक हुआ था। उसमें एक जवान शहीद हो गया और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
इस साल 128 आतंकी मारे गए
यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में 70 हिजबुल मुजाहिदीन के, 20-20 लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के थे। बाकी दूसरे आतंकी संगठनों के थे। डीजीपी के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकियों के लॉन्च पैड सक्रिय हैं। वहां से भारत में आतंकी भेजने की लगातार कोशिश की जा रही है।
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…
भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…