कुशीनगर: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश में कुशीनगर के सदर तहसील क्षेत्र के पटेरहा बुजुर्ग गांव के टोला माघीहर्दो स्थित स्कूल से जंगलगुर्दी, डुमरा होते हुए हजारीपट्टी में भगवती यादव के घर तक ₹351.87 लाख की लागत से पिच सड़क स्वीकृत हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। इससे आम लोगों में खुशी का माहौल है।
3.88 किमी लंबी बनाई जाने वाली इस इस सड़क के लिए पहली किस्त के रूप में 70.37 लाख जारी कर दी गई है। सड़क के बन जाने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बंजर जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है।
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…