News Addaa WhatsApp Group Join करें

गम और गुस्सों के बीच शहीदों को अंतिम बिदाई, शहादत पर परिवार को गर्व

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2020  |  4:49 AM

1,400 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गम और गुस्सों के बीच शहीदों को अंतिम बिदाई, शहादत पर परिवार को गर्व WhatsApp

पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी (Galwan Valley) में चीन की सेना के साथ खूनी झड़प में 20 जवानों की शहादत पर देशभर में गुस्से का माहौल है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को भरोसा देते हुए चीन को आगाह किया कि चाहे कोई भी हालात हो भारत अपनी हर इंच जमीन की रक्षा करेगा। भारत को उकसाने पर हर हाल में चीन को निर्णायक जवाब भी दिया जाएगा। गलवन घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

चीन के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए सेना के कर्नल समेत बीस जवानों को बुधवार को लेह के सेना अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई। गम और गुस्से के बीच 14 कोर के अधिकारियों के साथ सैनिकों ने नम आंखों से शहीद हुए अपने साथियों को अंतिम विदाई दी।

पटियाला में नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार और दोस्तों का कहना है, ‘मनदीप सिंह एक बहादुर सैनिक थे, जिन्होंने गलवन घाटी में चीन के साथ झड़प में अपनी जान गंवा दी; इस नुकसान की कभी भरपाई नहीं की जा सकती। हमें उन पर गर्व है’।

16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल संतोष बाबू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है, जिन्होंने गलवन घाटी में संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

हवलदार सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। उनको विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

गुरदासपुर में नायब सूबेदार सतनाम सिंह के घर में गम का माहौल है। गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में सतनाम सिंह शहीद हुए थे।

16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल संतोष बाबू के अंतिम दर्शन के लिए तलेंगाना में उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए है। गालवान घाटी में चीन के साथ हुए हिंसक संघर्ष में कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 जवान शहीद हुए थे।

गलवन घाटी में चीक के साथ हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए हवलदार सुनील कुमार का पार्थिव शरीर पटना में उनके निवास स्थान पर लाया गया।

16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का पार्थिव शरीर तेलंगाना के सूर्यपेट में उनके आवास पर लाया गया। चीन के साथ हिंसक झड़प में संतोष बाबू शहीद हो गए थे।

बता दे कि कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सोमवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। चीनी सैनिकों ने सोची-समझी रणनीति के तहत भारतीय सैनिकों पर पथराव के साथ ही रॉड से हमलेा किया। इस दौरान एक कमांडिग अफसर समेत भारत में 20 जवान शहीद हो गए। वहीं, इस झड़प में चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। चीन कै सैन्य यूनिट के कमांडिग अफसर समेत 40 सैनिकों को भारतीय जवनों ने ढ़ेर कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking