News Addaa WhatsApp Group Join करें

जवानों का हौसला बढाते हुए बोले रक्षा मंत्री:- “कोई आंख उठा कर देखेगा तो मुंह तोड़ जवाब देगे”

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2020  |  9:16 AM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जवानों का हौसला बढाते हुए बोले रक्षा मंत्री:- “कोई आंख उठा कर देखेगा तो मुंह तोड़ जवाब देगे”

लेह और जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा,  ‘यहां मौजूद सभी बहादुर जवानों, ये मेरा सौभाग्य है कि आपके दर्शन करने का मौका मिला. आप सेना के जवान ही नहीं, आप भारत की शान हैं. आपके काम पर पूरे देश को नाज है. आज आपसे मिल कर खुशी है तो जवानो की शाहदत का गम भी है.’

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘भारत जवानों की शाहदत को भूलेगा नहीं. प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. मैं शीश झुकाकर आपके मां बाप की वंदना करता हूं. आपने सिर्फ सीमा की सुरक्षा ही नहीं की, आपने भारत के 130 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा की है. आप सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन अपने स्वाभिमान पर चोट नहीं बर्दाश्त कर सकते.’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘सबसे बड़ा स्वाभिमान होता है राष्ट्रीय स्वाभिमान. हमारे राष्ट्र की सीमाओं पर अगर कोई आंख उठाकर देखने की कोशिश करता है तो हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान जाग उठता है. भारत स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा. यदि कोई चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे. आप सभी पर पूरे देश को नाज है. आप सभी लोगों पर पूरे देश को भरोसा है. आपलोगों के बीच मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत की एक इंच जमीन कोई छू नहीं सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त है. उसे कोई छू भी नहीं सकता.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking