News Addaa WhatsApp Group Join करें

जुलाई में नही खुलेंगें स्कूल, सरकार ने बताया प्लान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2020  |  2:56 PM

1,251 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जुलाई में नही खुलेंगें स्कूल, सरकार ने बताया प्लान

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच देश के करोड़ों स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स को ये बात सता रही है कि स्कूलों का संचालन कैसे किया जाएगा? स्कूल कब से खोले जाएंगे? इसे लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं।
कुछ राज्यों ने जुलाई से स्कूल खोलने की तैयारी भी कर ली। चर्चा होने लगी कि जुलाई से अधिकांश स्कूल खोल दिए जाएंगे। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस बात पर विराम लगाया है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि अभी स्कूल खोले जाने को लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। कोरोना के वर्तमान हालात को देखते हुए, मानव संसाधन विभाग अगस्त के बाद इस पर कोई फैसला लेगा।
निशंक ने साफ किया है कि अगस्त 2020 के बाद ही स्कूलों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस बीच दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने भी मानव संसाधन विकास विभाग को स्कूल खोलने के विषय में पत्र लिखा है। पत्र में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने लिखा है कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ समय पहले कहा था कि हमें कोरोना वायरस के साथ ही रहना सीखना होगा। तो उचित सुरक्षा मानकों के साथ स्कूल खोलना बेहतर रहेगा।’
कई निजी स्कूलों ने भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सुरक्षा मानकों के साथ स्कूल खोलने की सलाह दी है। लेकिन मंत्रालय को अभी स्कूल खोलने की कोई जल्दी नहीं है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्कूल खोलने का कोई विचार नहीं है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking