News Addaa WhatsApp Group Join करें

धर्मगुरुओं के साथ डीएम और एसपी ने किया पुलिस लाइंस में बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 9, 2020  |  8:55 AM

1,609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धर्मगुरुओं के साथ डीएम और एसपी ने किया पुलिस लाइंस में बैठक

बैठक/कुशीनगर

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

धर्मगुरुओं के साथ डीएम और एसपी ने किया पुलिस लाइंस में बैठक

  • धर्म स्थल पर एक साथ पांच से अधिक ब्यक्ति की प्रबेश वर्जित::भूपेन्द्र एस चौधरी, जिलाधिकारी
  • घर से बाहर चलने वाले, मास्क लगा कर ही चले, अन्यथा दर्ज होगा मुकदमा::विनोद कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक

आज मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी को दृष्टिगत #Unlock1 के दौरान खुलने वाले धार्मिक/पूजा स्थलों के संबंध में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ मॉस्क धारण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मीटिंग की गई। जिसमें भारत सरकार द्वारा इस संबंध में जारी किये गए दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं धार्मिक/पूजा स्थलों के प्रवेश द्वार पर हाथों को कीटाणु रहित करने हेतु सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए एवं यथासंभव इंफ्रारेड थर्मामीटर की भी व्यवस्था की जाए, सभी प्रवेश करने वाले लोग फेस कवर/ मॉस्क अवश्य पहने हुए हो, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन किया जाए तथा धार्मिक/पूजा स्थलों पर माइक द्वारा श्रद्धालुओं को थोड़े थोड़े समूह में प्रवेश करने व अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ ना लगने हेतु अपील की जाए । धार्मिक/पूजा स्थलों हेतु लाइन में लगे श्रद्धालुओं के बीच की दूरी कम से कम 6 फीट की होनी चाहिए, धार्मिक/पूजा स्थलों में प्रतिरूप/मूर्तियों/पवित्र ग्रंथों आदि को किसी भी श्रद्धालुओं को स्पर्श ना करने दिया जाए, धार्मिक स्थल परिसर के अंदर व बाहर साफ सफाई रखी जाए तथा किसी भी स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हो व लोगो को कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु धार्मिक/पूजा स्थलों के बाहर पोस्ट चस्पा की जाए ।

News Addaa

इसके साथ ही साथ यह भी बताया गया कि यदि किसी के द्वारा उपरोक्त बताए गए नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में काफी सँख्या में सभी धर्मों के धर्मगुरु उपस्थित रहते हुये अधिकारी द्वय से अपनी जानकारियां साझा किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking