News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ,पत्रकारिता एक निस्वार्थ सेवा-हरेन्द्र मिश्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 30, 2020  |  3:21 PM

2,068 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ,पत्रकारिता एक निस्वार्थ सेवा-हरेन्द्र मिश्र WhatsApp

वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

पत्रकारिता दिवस पर कलम के सिपाहियों को किया गया सम्मानित

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली परिसर के सभागार मे शनिवार सांंयकाल हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बरिष्ठ पत्रकार लालसाहब राव के अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया।जिसमे पत्रकार और पत्रकारिता के सम्बंध मे तमाम बिंदुओ पर चर्चा किया गया।इस दौरान पत्रकारों को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्र ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण अंग होता है उसके कंधे पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है।पत्रकार को जो सत्य हो उसको बेहिचक लिखना चाहिए।पत्रकार समाज के अनेक समस्याओं को उजागर कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराना या पीडित की आवाज उठाकर न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चले आ रहे हैं, देश के आजादी के पूर्व समय से ही। पत्रकारों को अपने दायित्व का पालन करना चाहिए जिससे देश व समाज का भला हो सके ।इस दौरान पत्रकार मोहन पाण्डेय, अजय मिश्र, विद्यासागर सिंह, मनोज गिरी, गुरुदत्त गिरी, रंजीत सिंह, वृजभूषण मिश्र,वृजेश कुमार सहित आदि अन्य पत्रकार गण,एस एस आई रामलक्ष्मण सिंह, एस सुजीत कुमार भारती, धर्मदेव चौधरी, का.राहुल पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, महिला का०प्रियंका, महिमा शुक्ल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking