चंद्र प्रकाश त्रिपाठी
सुकरौली, न्यूज अड्डा:: पर्यावरण दिवस के अवसर पर सावित्री सेवा संस्थान की ओर से मरीजों और आमजनों को निःशुल्क पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान संस्थान के प्रबन्धक रबिश सिंह ने कहा की वृक्ष हमे मानव जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन प्रदान करने के साथ ही वातावरण में फैलने वाले प्रदूषण को कम करने में सहायक होते है। इस संस्थान के द्वारा विगत कई वर्षों से पौध रोपण और वितरण का कार्य किया जा रहा है। सुक़रौली क्षेत्र के लिए इस संस्थान के प्रबंधक की भूमिका एक पर्यावरण मित्र के रूप में भी सम्मानित किया गया है।डॉ रंजीत शुक्ला ने कहा कि पेड़ो की कटान रोकने के साथ ही वृक्ष लगाने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान डॉ अर्चना सिंह ने अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों और परिजनों को एक एक पौधे लगाने का अपील किया।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…