पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बलकुड़िया में एक लेखपाल द्वारा अपनी जमीन पर दूसरे को कब्जा दिलाये जाने का आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठे कुनवे को दूसरे दिन सुबह पहुची पुलिस ने उसमें से जबरन तीन को तथा कब्जाधारी पक्ष से दो लोगो को उठाते हुए 151 में चालान करना क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव मे राधे चौहान बहुत गरीब ब्यक्ति है।मेहनत मजदूरी करके के परिवार का जीविका चलता है।जिसका गांव के बाहर सड़क किनारे एक छोटा भूमि का टूकडा है।जिसे दूसरे गांव के एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा अपना भूमि बताकर कब्जा किया जा रहा था।विरोध करने पर पुलिस व लेखपाल द्वारा मौके पर पहुचकर जबरन उक्त जमीन कब्जा करा दिया गया था। जिसमें बर्षो से काबिज राधे चौहान ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायत पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाया था तथा कार्रवाई नही होने के दशा मे आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दिया था।कार्रवाई शून्य होता देख राधे चौहान अपने परिवार के साथ अपने भूमि के पास गुरुवार सुबह से बलकुडिया पिपरा सडक मार्ग के पटरी पर आमरण अनशन पर बैठ गया है। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुचकर विवादित भूमि का सीमाकन किया गया और आमरण अनशन से समझाबुझाकर अनशनकारियों को अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन अनशनकारी माने नही अनशन पर बैठे रहे दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पहुची पुलिस ने अनशन कारियो में से तीन को जबरन उठा 151 में चालान कर दी साथ ही कब्जाधारी पक्ष से भी दो लोगो को उठा चालान की जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और नेबुआ नौरंगिया पुलिस पर प्रश्न चिन्ह भी लग रहे है।
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…