News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: मथौली कप का हुआ शुभारंभ, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया शुभारंभ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2020  |  5:48 PM

1,622 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मथौली कप का हुआ शुभारंभ, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया शुभारंभ! WhatsApp
Responsive image
  • मथौली कप का हुआ शुभारंभ
  • गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया शुभारंभ
  • विधायक रामानंद बौद्ध ने दिया मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार

सत्येंद्र पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

कप्तानगंज/कुशीनगर:-रामकोला विधानसभा अंतर्गत मथौली बाजार स्थित किसान इंटर कालेज के खेल मैदान मे आयोजित मथौली क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ दिन सोमवार को गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह के द्वारा फीता काटने व खिलाड़ियों के परिचय के साथ हुआ!

मैच का शुभारंभ बाबू पोखरभिंडा व चुन्नु ईलेवन कुशीनगर के बीच चांदी के सिक्के को उछाल कर किया गया जिसमें बाबू पोखरभिंडा टीम के कप्तान ने टास जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया, चुन्नू इलेवन टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 117 रन का लक्ष्य रखा,जवाब में बाबू पोखर भिंडा टीम ने निर्धारित लक्ष्य को विजय विराट की 19 गेंद पर 56रन की आतिशी पारी के बदौलत दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया!मथौली कप का हुआ शुभारंभ गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया शुभारंभ

मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाता है|खिलाड़ियों मे आपसी भाई-चारे की भावना बनी रहनी चाहिए|खेल से खिलाड़ी अपना व देश का नाम रोशन कर सकता है| मैच के अंपायर अदालत प्रसाद,शैलेश मद्धेशिया कमेंट्रेटर रिजवान अहमद, प्रिंस मद्देशिया व स्कोरर इसहाक अली रहे!

कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का प्रधान प्रतिनिधि मथौली बाजार कृष्ण मणि त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया, तथा विजयी टीम व टूर्नामेंट में मैच आफ मैच रहे विजय विराट को रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेलों के आयोजन से युवाओं का मनोबल बढ़ता है तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन मिलता है इस तरह के आयोजन हमेशा हो हमें प्रयास करना चाहिए!

इस दौरान धीरज सिंह, धुव राजभर ,उदयभान सिंह, अशोक पांडेय , रत्नेश भारद्वाज,भोला यादव,मनीष केजरीवाल,कृष्ण सिंह, श्याम कृष्ण मद्देशिया, मुकुल प्रताप सिंह, भोला यादव, ,मनीष केजरीवाल,रानु अग्रहरी,प्रवीण बगाडिया,प्रिंस जायसवाल,प्रिंस मद्देशिया, आकाश जायसवाल, बैजनाथ गुप्त, जयराम सिंह ,रितेश चौरसिया, रविन्द्र सैनी,सोनु यादव मौजुद रहे|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking