News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र बोर्ड:- आज कब आएगा 12वीं कक्षा का रिज़ल्ट और कैसे चेक करें जानें हमारे साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2020  |  6:09 AM

883 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र बोर्ड:- आज कब आएगा 12वीं कक्षा का रिज़ल्ट और कैसे चेक करें जानें हमारे साथ

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड आफ सेकंडरी हायर सेकंडरी एजुकेशन यानी एमएसबीएसएचएसई (MSBSHSE) 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे रिजल्ट घोषित करेगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड आफ सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी एजुकेशन मंत्री शकुंतला काले ने एक वर्चुअल मीटिंग के बाद यह जानकरी सार्वजनिक की है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर...

छात्रों को महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी परीक्षाओं को पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट:-
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mahahsscboard.maharashtra.gov.in और mahresult.nic.in पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में स्टूडेंट्स को कुल अंकों के साथ साथ उनके हर विषय के अंक भी दिखाए जाएंगे। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। उन्हें अपने फोन के संदेश विकल्प पर जाना होगा, एमएच टाइप करें, और इसे 57766 पर भेजना होगा और कुछ ही सेकंड में रिजल्ट उनके स्क्रीन पर होगा।

27 जुलाई तक किया जा सकता है नंबर वेरीफाई;-
छात्र 17 जुलाई से 27 जुलाई तक अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि, वे 17 जुलाई से 5 अगस्त तक अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

16 लाख छात्र हुए थे शामिल

18 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई 12 बोर्ड की परीक्षा में 16 लाख(15 लाख 5 हजार 27) छात्र शामिल हुए थे। साल 2019 में छात्रों का पास प्रतिशत 85.88 था। पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर,अमरावती, नासिक, लातूर और कोकण डिवीजन में एक साथ परीक्षा हुई थी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking