Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन
Advertisement

महाराष्ट्र में दही हांडी समारोह के आयोजन को लेकर आमने-सामने मंडल और पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 30, 2021, 1:11 PM IST • अब तक 2.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

दही हांडी समारोह (Dahi Handi) के आयोजन को लेकर महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में दही हांडी मंडल और पुलिस आमने-सामने हैं. मुंबई में कई पुलिस स्‍टेशन की ओर से गोविंदा पथकों (Govinda Pathak) को समन भेज रही है और उन्‍हें दही हांडी पर लगे बैन के खिलाफ कदम उठाने को लेकर चेतावनी दे रही है. पुलिस उन्‍हें चेता रही है कि अगर वे इस बैन के खिलाफ गए तो उन्‍हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस का यह कदम दही हांडी मंडलों के उस संकेत के बाद सामने आया है, जिसके अनुसार वे कोविड 19 प्रतिबंधों (Covid 19) के बावजूद गोकुलाष्‍टमी पर दही हांडी समारोह मनाने प्रतिबद्ध दिख रहे हैं.

मुंबई के कई पुलिस स्‍टेशनों की फोर्स इस समय सड़क पर उतरकर कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन करने वालों को चेतावनी दे रही है.

Advertisement

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से आगामी त्योहारों को देखते हुए राज्‍य सरकारों को भीड़ न एकत्र होने के लिए निर्देश जारी किए हैं. एक सार्वजनिक अपील में मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक और सामाजिक समूहों के साथ-साथ समाज के सभी क्षेत्रों से कोविड 19 पर नियंत्रण के लिए सहयोग मांगा है.

विशेषज्ञों ने डर जाहिर किया है कि सितंबर में त्योहारी सीजन पिछले साल अगस्त-सितंबर में राज्य के समान ही कोविड की वृद्धि को गति प्रदान कर सकता है. हालांकि बड़े मंडलों ने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि वे दही हांडी मनाने के लिए कुछ करेंगे.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि वह दही हांडी के आयोजनों को एक साथ रखकर गोकुलाष्टमी पर प्रतिबंध की अवहेलना करेगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पार्टी उन अतिरिक्त मंडलों के साथ नेटवर्किंग कर रही है जो रद्द होने से परेशान हैं. मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने रविवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए ठाणे के एक मैदान का दौरा किया. पार्टी के ठाणे पालघर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे दही हांडी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और कहा कि आयोजन के लिए 40 मंडल पहले से ही पंजीकृत हैं.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi