News Addaa WhatsApp Group Join करें

लाकडाउन के उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा:-अरविंद कुमार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2020  |  1:33 PM

1,374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लाकडाउन के उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा:-अरविंद कुमार WhatsApp

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगा मुकदमा, किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं :-अरविंद कुमार( उप जिलाधिकारी कप्तानगंज)
कप्तानगंज कुशीनगर:- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों व गांव में ईद के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक कराई जा रही जिसमें सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ चर्चा कर ईद के त्यौहार को घरों में मनाने व ईद की नमाज व अलविदा की नमाज को घर में अदा करने की अपील की जा रही है और लाकडाउन का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसी क्रम में दिन गुरुवार को खैरेटवा चौराहे तथा मथौली बाजार स्थित किसान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक रखी गई थी जिसमें उप जिलाधिकारी कप्तानगंज अरविंद कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने लोगों से अपील की कि ईद का त्यौहार घर पर मनाएं तथा नमाज अपने घरों में ही अदा करें किसी प्रकार की कोई छूट शासन द्वारा नहीं है अफवाहों से बचें लाकडाउन का उल्लंघन करने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा साथ ही साथ बाहर से आए हुए व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग बाहर से आए हैं वह अपने को होम कोरन्टीन में 14 दिन के लिए रखें इस दौरान अगर वह गांव में या चौराहे पर घूमते हुए मिलेंगे तो उन्हें जिला अस्पताल स्थित कोरेंटिन सेंटर भेज दिया जाएगा तथा उनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर व टाइमिंग के अनुसार ही अपनी दुकानों का संचालन करें तथा सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं अपनी-अपनी दुकानों के सामने 1 मीटर की दूरी पर गोला बनाकर रखें तथा भीड़ न लगाएं जिले में धारा 144 लागू है जिसका उल्लंघन क्षम्य नहीं है ।बैठक में हल्का दरोगा अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह ,बिजली सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुशवाहा ,डब्लू कुमार ,साधु शरण पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, विजय साहनी ,कुंवर आकाश सिंह सहित दर्जनों गांव के प्रधान व मुस्लिम धर्मगुरुओं सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking