Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

वृक्ष ही हमारे जीवन के मुख्य आधार-पवन केड़िया

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 5, 2020, 10:45 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

वृक्ष जीवन का मुख्य आधार – पवन केड़िया

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधरोपण 
हाटा कुशीनगर,
रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय विधायक पवन केडिया ने अपने विधानसभा मे नगरपालिका के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। सर्वप्रथम वार्ड नं 10 मे नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा समेत कर्मचारियों के साथ नगरपालिका के नवीन कार्यालय व विद्यालय मे वृक्षारोपण किया उसके बाद वार्ड नं 25 मे नहर पटरी पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ, उसके बाद लोक निर्माण के प्रांगण में विभाग के अधिकारियों के साथ तथा वार्ड नं 12 ढाढा खुर्द मे छठ घाट पर उपजिलाधिकारी पीके त्रिपाठी के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर विधायक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इस मौके पर उदयभान कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह, वन दरोगा महेन्द्र यादव, एई पीडब्ल्यूडी अश्विनी पाण्डेय, आरटी मौर्या, बबलू जायसवाल, मनीष चौरसिया, ब्यास भाटिया, रजनीश बर्नवाल, गोरख सिंह, अरूण , हरिन्द्र राव, , शिवनाथ वर्मा, आनन्द यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi