Reported By: Ved Prakash Mishra
Published on: May 21, 2021 | 6:12 PM
1245
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद ईकाई कुशीनगर द्वारा निर्धारित लेखपाल संघ तहसील ईकाई हाटा की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु नामित पदाधिकारी प्रद्युमन राव तहसील अध्यक्ष पडरौना, सुबोध कुमार गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी कुशीनगर व शिवांगी मिश्रा संगठन मंत्री पूर्वी जोन के कुशल निर्देशन में ऊत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद ईकाई कुशीनगर के संघ संरक्षक संजीवन कुमार मिश्रा की उपस्थिति में तहसील कार्यकारिणी हाटा का चुनाव सम्पन्न कराया गया ।
जिसमे अध्यक्ष पद पर हृदयानन्द वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरीलाल विश्वकर्मा, मंत्री पद पर विश्वप्रकाश राजन उप मंत्री पद पर राजू कुमार भारती, कोषाध्यक्ष पद पर रविकान्त कुमार व आडिटर पद पर अमित कुमार कन्नौजिया निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Topics: हाटा