News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 24, 2020  |  3:18 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन!

हाटा/कुशीनगर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने गुरूवार को नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर भाजपा विधायक पवन केडिया को ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही अनुरोध किया कि शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाकर हल कराने का प्रयास करें। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन की मांगों में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन योजना की पुनः बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक बनाकर समान कार्य के लिए समान वेतन, शिक्षकों को भी राज्यकर्मियों की भांति निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, कम्प्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों के पदों को पूर्णकालिक बनाकर समान कार्य के लिए समान वेतन, विनियमितीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, मंहगाई भत्ते को पूर्ववत देने की व्यवस्था आदि शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद वर्मा, इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, इकाई मंत्री रामसुमिरन मौर्य आदि शामिल रहे।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking