News Addaa WhatsApp Group

हाटा: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 73 मामले,आठ का हुआ निस्तारण!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 17, 2020  |  4:56 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 73 मामले,आठ का हुआ निस्तारण!

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम विन्ध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में हुई। जहां कुल73 मामले आए जिसमें राजस्व के 8 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान में एडीएम विन्ध्यवासिनी राय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप सभी मामलों को त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण करें। लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।इस दौरान कुल 73 मामलों में राजस्व विभाग से संबंधित 42, पुलिस 10, विकास 07, स्वास्थ्य 01, शिक्षा 01, समाज कल्याण 02 अन्य से 10 मामले आए। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान में कई विभागों के अधिकारी गण अनुपस्थित रहे जहां एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी से स्पष्टीकरण देने की बात कही। इस दौरान एडीशनल एसपी ए पी सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ कसया पियुष कांत राय, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा,नायब तहसीलदार योगेन्द्र पांडेय, बीडीओ हाटा जोखन प्रसाद,,प्रदीप कुमार गुप्ता, रामेंद्र तिवारी, नितिन उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking