News Addaa WhatsApp Group

श्रीरामजानकी मठ,मंदिर पर मनाया गया गीता जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2022  |  3:22 PM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीरामजानकी मठ,मंदिर पर मनाया गया गीता जयंती

कसया/कुशीनगर । नगर कसया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ में रविवार को प्रातः गीता जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत गीता के पूजन अर्चन से हुआ। महंत त्रिभुवन शरण दास ने गीता जयंती की महत्ता को बताते हुए कहा कि आज ही मार्गशीर्ष शुक्ल मोक्षदा एकादशी के पवित्र तिथि को कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। श्रीमद्भागवत पुराण के भीष्म पर्व के 13वें अध्याय से 42वें अध्याय में वैशम्पायन और जनमेजय के संवाद के अंतर्गत धृतराष्ट्र संजय संवाद है और धृतराष्ट्र संजय संवाद के अंतर्गत “श्रीकृष्ण अर्जुन” संवाद है, जो श्रीमद्भागवत गीता है। गीता का तात्पर्य “वासुदेवः सर्वम्” है। भगवान श्रीकृष्ण समग्र हैं और गीता का ज्ञान अपरिमित है।
पुजारी देव नारायण शरण ने कहा कि गीता, उपनिषद और ब्रह्मसूत्र तीन प्रस्थान है। इसमें गीता अद्वितीय है क्योंकि इसमें उपनिषद और ब्रह्मसूत्र दोनों का भाव समाहित है। गीता उपनिषदों का सार है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविन्द से निकली अति दिव्य वाणी ही गीता है। भगवद् गीता की महिमा अनंत है। इसमें कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग का विशद वर्णन है। कर्म योग और ज्ञान योग लौकिक है परंतु भक्ति योग अलौकिक है।
डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि भगवद् गीता में इतनी विलक्षणता है कि अपना वास्तविक कल्याण चाहने वाला किसी भी वर्ण, आश्रम, देश, सम्प्रदाय, मत आदि का कोई भी व्यक्ति क्यों न हो इस ग्रंथ को पढ़ते ही इसकी ओर आकृष्ट हो जाता है। संचालन बाल मुकुंद शरण दास ने किया।

इस अवसर पर इन्द्र कुमार मिश्र, प्रदीप अग्रहरि, ऋषभ प्रताप सिंह, कैलाश गोयनका, रामनाथ यादव, अशोक पटवार, अमरेश सिंह, शशिकांत वर्मा, फागू खरवार, अशरफी लाल, रमाशंकर कुशवाहा, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, ईश्वर सिंह, विजय चौरसिया, सुरेंद्र पांडेय, मगन अग्रहरि, रविन्द्र गुप्त, राहुल यादव, धनंजय यादव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking