Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

हफुआ बलिराम: पियक्कड़ों के लिए अहम खबर! अब यहां रेहड़ियों पर भी पिलाए जा रहे जाम

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jun 6, 2024, 5:55 PM IST • अब तक 264 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहादुरपुर अंतर्गत उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित ग्राम सभा हफूआ बलिराम में आबकारी विभाग द्वारा पिछले माह मई में एक देशी शराब की दुकान का लाइसेंस जारी किया गया है। जो आज कल काफी चर्चा इक्कठा कर रहा है। बिहार सीमा पर स्थित इस ग्राम सभा की भौगोलिक स्थिति शराब तस्करों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इतना ही नही इस छोटे मोटे चौराहे पर खुले चाय ,चीखने के दुकानों के साथ-साथ अब हर तरह की रेहड़ी पर भी अवैध शराब पिलाई जाने लगी है। रेहड़ियों पर किसकी परमिशन से शराब पिलाई जा रही है यह केवल रेहड़ी वाला या फिर पास के शराब के ठेके वाला ही जानता है।

ऐसा नहीं कि आबकारी विभाग को कुछ पता नहीं है लेकिन आबकारी और पुलिस प्रशासन सिर्फ पिंक एंड चूज की नीति से काम कर रहा है। जिससे आबकारी और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी जनक है कि अब हर इलाके में शराब के नए ठेके अलाट किए गए है वहां अहातों को शराब पिलाने की मंजूरी होती है मगर कई इलाकों में शराब के ठेकों के साथ अहाते खुले ही नहीं। उल्टा साथ लगती रेहड़ी, ढाबे, खाने पीने वाली दुकानों पर फीस लेकर सरेआम शराब पिलाई जा रही है। जिस पर सवाल पैदा हो रहा है कि विभाग इतना मेहरबान क्यों है?

Advertisement

चौराहों पर रेहड़ी वाले सरेआम शराब पिला रहे हैं। सूरज ढलते ही शराब पीने व पिलाने वाले खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते हैं। इतना ही नही न्यू सृजित देशी शराब के ठेके को खुलने के बाद अवांछनीय तत्वों का जमवाड़ा शाम।ढलते ही शुरू हो जा रहा है। जो एक दिन प्रशासन के लिए सर दर्द साबित होगा। (शेष अगले अंक में).

यह देखिए कप्तान साहब बिहार सीमा पर अभी कैसे हो रहा है जमावड़ा।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi