News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: गोपालगंज के रहने वाले युवक को फ्लाइट में सिगरेट पीने की लगी ऐसी तलब कि पहुँच गया हवालात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 31, 2023  |  3:22 PM

3,210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: गोपालगंज के रहने वाले युवक को फ्लाइट में सिगरेट पीने की लगी ऐसी तलब कि पहुँच गया हवालात WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर । मुंबई से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब शौचालय से धुआं निकलने लगा. यात्रियों ने जब शौचालय से धुआं निकलता देखा तो इसकी सूचना क्रू मेंबर को दी. जब इसकी जांच हुई तो एक युवक शौचालय में सिगरेट पीते पकड़ा गया.

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

कैंट पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार: फ्लाइट के गोरखपुर पहुंचने के बाद कैंट पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठता है कि युवक सिगरेट और साथ में उसे जलाने के लिए लाइटर लेकर कैसे फ्लाइट के अंदर लेकर पहुंच गया. इंडिगो के सुरक्षा प्रभारी ने युवक के विरुद्ध फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों का जीवन खतरे में डालने का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कराया है. फ्लाइट के शौचालय में सिगरेट पीने वाले युवक की पहचान गोपालगंज स्थित पुरैना महेशपर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. आज युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

फ्लाइट में बैठे यात्रियों में मचा हड़कंप: इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:30 बजे मुंबई से गोरखपुर पहुंचती है.फ्लाइट के गोरखपुर लैंडिंग से पहले एक युवक जहाज के शौचालय में गया और कुछ देर बाद शौचालय के दरवाजे के रास्ते धुआ निकलने लगा. जिसे देखकर फ्लाइट में बैठे यात्री घबरा गए और हड़कंप मच गया.तुरत उन लोगो ने इसकी जानकारी जहाज के क्रू मेंबर को दी.जिसके बाद क्रू मेंबर ने जांच की और शौचालय का दरवाजा खुलवाया तो युवक शौचालय में सिगरेट पीते मिला. जिसके बाद क्रू मेंबर ने सिगरेट को लेकर बुझा दिया.

न्यायालय में पेश किया जाएगा युवक: जब फ्लाइट गोरखपुर पहुंची तो इंडिगो के सुरक्षाकर्मियों ने युवक कृष्ण कुमार मिश्रा के हिरासत में ले लिया. कैंट थाने की पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इंडिगो के सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने युवक के विरुद्ध कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking