News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: जहर खुरानी का शिकार युवक बेहोशी का हालत में मिला 

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 6, 2024  |  6:49 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: जहर खुरानी का शिकार युवक बेहोशी का हालत में मिला 
कप्तानगंज/कुशीनगर। गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जहर खुरानी का शिकार एक युवक बेहोशी हालत में मिला। जिसे आरपीएफ के जवानों द्वारा कप्तानगंज जंक्शन पर ट्रेन से उतार कर ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार युवक खतरे से तो बाहर है परन्तु अभी भी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। 18 घण्टे ईलाज के दौरान भी  यात्री के परिजनों से सम्पर्क नहीं हो पाई। जबकि यात्री के पाकेट में आधार कार्ड मिला जिस पर पता झारखंड का है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर 05450 बुधवार रात करीब आठ बजे प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहुंचीं तो जिसमें एक युवक के बेहोश होने की सूचना यात्रियों ने कप्तानगंज स्टेशन मास्टर को दी। तद्उपरांत कप्तानगंज जंक्शन पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेलवे हास्पिटल में प्राथमिक उपचार हेतु ले गये जहां हालत गम्भीर देख डाक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर रेफर किया। जहां आरपीएफ के जवान की देखरेख रात्रि से ईलाज चल रहा है। डा.उमेश चंद्र यादव के अनुसार उपरोक्त युवक जहर खुरानी का शिकार है।  ईलाज के दौरान हालत में कुछ सुधार है। अभी ईलाज चल रहा है। 
उपरोक्त युवक के पास से मिले आधार कार्ड में इसका नाम निस्तार हेमरोम पुत्र मनबोध हेमरोम निवासी बनिया टोली इचा थाना तोरपा झारखण्ड के रूप हुई‌। जबकि इस संबंध में आर पी एफ प्रभारी कप्तानगंज समय सिंह ने बताया कि हमें एक यात्री के बीमार होने की सूचना मिली,जिस पर स्टेशन अधीक्षक को सूचित करने के बाद मेरे स्टाफ के देख रेख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ईलाज चल रहा है। आधार कार्ड के पते  के अनुसार छानबीन कर रहे।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking