कसया/कुशीनगर। कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत छूटे हुए लोगों का टीकाकरण अभियान की शुरुआत रबिवार को अहिरौली राजा मे एन एम सेन्टर पर की गई। इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग की जिम्मेवारी तय की गई है। जिला से पर्यवेक्षक के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा केंद्र पर पहुंच कर केंद्र के व्यवस्था को देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए और छूटे हुए लोगों की सूची एन एम से लिया और अपने टीम के साथ साथ ग्राम प्रधान अजय जयसवाल एन एम नीरज पांडेय आंगनबाड़ी पुष्पा देवी संयोगिता मिश्रा गीत देवी बिपिन सिंह अनिता राय राजीव कुमार सहित सभी लोगों ने गांव में घर घर जाकर छुटे हुए लोगों को टीकाकरण के लिए कहा और बिमार लोगों को घर ही टीकाकरण कराया साथ-ही-साथ सतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण कराने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए सभी विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है ताकि अभियान सफल हो सके खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि एक एक व्यक्ति का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लिहाजा सरकार के निर्देश पर सेविका के माध्यम से टीका नहीं लगाने वाले लोगों का सर्वे कराया गया है, जिसके तहत इस ग्राम सभा में दो सौ लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ दिखा रहा था लेकिन मौके पर पहुंचने पर जांच पड़ताल किया गया तो इतनी संख्या नहीं मिल रहा था उन्होंने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…