कुशीनगर। चल रहे लोक सभा चुनाव के सातवे चरण के ठीक पहले पूर्वांचल में एक उमस भरी गर्मी लाने।वाली खबर आ गई है,जिससे कुशीनगर,देवरिया,गोरखपुर में राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्मी पैदा कर दिया है।
तमकुहीराज विधान सभा के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री डा पी के राय ने कमल का फूल को अलविदा बोलते हुए साइकिल की सवारी करने की तैयारी में जुटे हैं।
जानकारी हो की पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्री राय कुछ दिनों पहले साइकिल (समाजवादी पार्टी) को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। लेकिन एक बार फिर उन्होंने लोक सभा चुनाव के सरगर्मी में भाजपा को टाटा बोलते हुए साइकिल की सवारी करने जा रहे है।
अभी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने की खबर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं की उमस भरी गर्मी पैदा कर दिया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…