News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के वाउंड्रीवाल का किया शिलान्यास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2023  |  6:12 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के वाउंड्रीवाल का किया शिलान्यास WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के शामपुर गांव में गुरुवार को सिविल कोर्ट कसया के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह व ग्राम प्रधान संजय यादव के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामपुर में वाउंड्रीवाल का शिलान्यास किया गया।

आपके लिए और..- संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के इस विद्यालय का स्थापना पूर्व शिक्षक स्व.रामचंद्र सिंह ने 1974 में किया था । विद्यालय में सिरसिया, भैसहा, शामपुर,चकदेईया, बावन मोर्चा, कोटवा, सेमरा झुंगवा, रत्नपट्टी मुड़ेरा, पकवा इनार सहित लगभग 20 गांव के सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। इलाके का मात्र एक ही विद्यालय था। विद्यालय परिसर पेड़ पौधे से हरा भरा रहता था। पठन पाठन व अनुशासन में मामले में ख्याति प्राप्त था। किंतु कुछ दिन के बाद इसका पुराना वाउंड्रीवाल ढह गया। और गांव वालो का अतिक्रमण शुरू हो गया नतीजा यह हुआ कि खाद, घूरा लेकर विद्यालय के नकेल पर पहुंच गए । मना करने पर तनाव पैदा हो जाता था। विद्यालय के रख रखाव व परिसर को अतिक्रमण से बचाने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा बाउंड्री वॉल बनवाने का पहल किया गया। जो सराहनीय कार्य है।जिससे विद्यालय परिवार खुश हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, हीरालाल शर्मा, प्रदीप सिंह, शंकर प्रसाद, राजेश यादव, दीनानाथ सिंह, प्रदीप सिंह, विजय यादव, विरन सिंह, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking