कसया/कुशीनगर । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कसया में आयोजित शिविर में कटे होठ व तालु के दो बच्चे मिले। जिन्हे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ऑपरेशन हेतु अग्रसारित कर दिया गया।शनिवार को सीएचसी में आरबीएसके टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी, आरबीएसके टीम प्रभारी एसके सिंह आदि चिकित्सकों ने शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें मधवापुर के नीरज प्रजापति की पुत्री लक्की और हरफोडा रामपुर , महुआबारी निवासी सद्दाम हुसैन की तीन दिन की बच्ची के होठ व तालु कटे पाए गए। चिकित्सकों ने बच्चों के इलाज के लिए जिलाअस्पताल रेफर क़र दिया । आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि इन बच्चों के तालु व होठ के ऑपरेशन के लिए इस्माईल ट्रेन गोरखपुर को अग्रसारित कर दिया गया है,ताकि इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिले और उनका जीवन सुखी हो। शिविर में डॉ0 पल्लवी सिंह, डॉ0 नाजरीन फातिमा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अमजद अली अंसारी, मीरा दुबे, संध्या देवी आदि चिकित्सा कर्मी शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…