Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

पडरौना: लोक सभा सामान्य निर्वाचन दौरान व्यय लेखा दाखिल करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई को

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jun 13, 2024, 7:05 PM IST • अब तक 114 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थी गणों द्वारा निर्वाचन व्यय विवरण प्रस्तुत करने संबंधी बैठक 29 जून को

पडरौना/कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थी गणों को अवगत कराया है कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को परिणाम की घोषणा की तारीख से 30 दिन की सर्वाधिक समय सीमा के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करना अनिवार्य है उन्होंने बताया कि 65- कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखे को दाखिल करने के संबंध में एकदिवसीय फैसिलिटेशन कार्यक्रम एवं लेखा समाधान बैठक आहूत किया गया है ।

उन्होंने बताया कि फैसिलिटेशन कार्यक्रम दिनांक 25-06-2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक कोषागार कार्यालय कुशीनगर में, तथा लेखा समाधान बैठक दिनांक 29-06- 2024 को प्रातः 11:00 से अपरान्ह 2:00 बजे तक कलेक्ट सभागार कक्ष में किया जायेगा एवं निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने की अंतिम तिथि 03-07-2024 प्रातः 11:00 बजे अपरान्ह 2:00 बजे तक कोषागार कार्यालय कुशीनगर में सुनिश्चित किया गया है ।

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थी गणों से अपेक्षा की है कि उपरोक्त निर्धारित तिथियों को स्वयं अथवा अधिकृत/ नामित निर्वाचन एजेंट के माध्यम से फैसिलिटेशन कार्यक्रम लेखा समाधान बैठक में प्रतिभा करने एवं समय सीमा के अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय में गठित लेखा टीमों के पास अपना निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर, बिलों, वाउचरों अभ्यर्थी द्वारा विधिवत रूप से हस्ताक्षरित् सार विवरणी तथा शपथ पत्र सहित जमा कराएं तथा परिणाम की घोषणा से 26 वें दिन अर्थात 29 जून 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में प्रातः 11:00 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखा समाधान बैठक जिसमें प्रेक्षक महोदय भी उपस्थित रहेंगे में प्रतिभा करने की अपेक्षा की है।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi