News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: अपराधियों और पुलिस से मुठभेड़,दो को लगी गोली दो अन्य साथी गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 11, 2024  |  8:23 AM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: अपराधियों और पुलिस से मुठभेड़,दो को लगी गोली दो अन्य साथी गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बीती रात्रि तमकुहीराज थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस टीम से अमाना सामना हो गया,जिसमे अपने बचाव में पुलिस टीम द्वारा चलाई गई गोली में दो बदमाशो की पैर में गोली लगी है ,जिन्हे पुलिस टीम घायल अवस्था में पकड़ लिया है वही इन लोगो के दो अन्य साथियों को भी पुलिस द्वारा दबोच लिया गया है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सूचना हाथ लगी की कुछ संदिग्ध हाईवे पर लग्जरी कार से विचरण कर रहे है,जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने इस सूचना से अपने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए चेकिंग शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह मय टीम भी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में गस्त और चेकिंग बढ़ा दिया। फिर स्वाट टीम प्रभारी अलोक यादव की टीम तमकुहीराज इलाके में पहुंच गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तब तक थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ग़ाज़ीपुर स्थित बाल्टी बाबा के फॉर्म हाउस के पास एक लग्जरी कार आते दिखाई दिया,जिसे पुलिस टीम ने रोकने का संकेत दिया,लेकिन कार सवार गाड़ी की गति बढ़ाते हुए भागने लगे,उनके पीछे पुलिस भी लग गई,चारो तरफ से पुलिस से घिरे देख अपराधियों ने गाड़ी से उतर फायरिंग करते हुए भागने लगे । पुलिस टीम ने भी अपनी सुरक्षा में फायर किया जिसमे लूट और एटीएम कार्ड बदल कर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गैंग के दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए और उनके दो अन्य साथियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी रहे की पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधियों की पहचान मोहित साहनी पुत्र राजू साहनी निवासी ग्राम-सेमरा नंबर दो (खजांची चौराहा) थाना गुलहरिया,जनपद-गोरखपुर (घायल) ,संदीप मिश्रा पुत्र स्वo देवनारायण निवासी ग्राम-गोविंदपुर,थाना- सिकरीगंज,जिला गोरखपुर(घायल) हुए है इन दोनो की पैर में गोली लगी है वही इनके साथी रवि कुमार पुत्र स्वoराजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम-सेमरा नंबर दो, थाना-गुलहरिया,जनपद गोरखपुर (गिरफ्तार),अभिषेक त्रिपाठी पुत्र विजय त्रिपाठी निवासी ग्राम-जंगल छत्रधारी टोला शाहपुर,थाना-पिपराइच जनपद-गोरखपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

इन सबके कब्जे से बीस हजार सात सो पंद्रह रुपये नगद,दो अदद तमन्चा 315 बोर,दो अदद खोखा कारतूस बोर 315 बोर,तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
,38 ATM कार्ड भिन्न भिन्न कंपनी ,चार अदद मोबाइल एक स्विफ्ट डिज़ायर कार सं.- UP53EF 9267 बरामद हुआ है।

यहां बताना चाहूंगा कि इस मुठभेड़ और बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज मय टीम,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह थाना तरयासुजान मय टीम, उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम,उप निरीक्षक राजकपूर थाना तमकुहीराज,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल सन्तोष सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल हे0 चन्द्रशेखर यादव ,हेड कांस्टेबल सन्दीप भाष्कर स्वाट टीम ,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 ऋषि पटेल स्वाट टीम की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking