News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार! एसपी ने पुलिस टीम को दिया पच्चीस हजार रुपए का ईनाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2023  |  5:14 PM

218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार! एसपी ने पुलिस टीम को दिया पच्चीस हजार रुपए का ईनाम WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। बीते गुरुवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र में बच्चो के बिच विवाद शुरू हुआ जो हिंसक रूप ले लिया और इस खुनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और उसी पक्ष के तीन अन्य घायल भी हुए थे. पुलिस ने मात्र चौबीस घण्टे में ही हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा ली है और इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ हत्या में शामिल दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।
शनिवार को अपने कार्यालय में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज  जितेंद्र सिंह कालरा ने मीडिया को बताया की थाना तरय सुजान पुलिस द्वारा गत सोलह नवंबर को हुई बाक खास निवासी धर्मनाथ यादव की हत्या कांड का खुलासा करते हुए कहा की हत्या करने वाले दो अभियुक्त व एक अभियुक्ता को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दो भाला व चार लाठी की बरामदगी करने में  सफलता प्राप्त किया है।

यह है पूरी घटना

इस माह की  16 नवंबर को शाम करीब सात बजे थाना तरया सुजान के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा बांकखास में बच्चो बच्चो के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई थी जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगो पर भाला व लाठी डन्डे से हमला कर एक व्यक्ति मृतक धर्मनाथ यादव पुत्र स्व0 भोज यादव निवासी बांकखास थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब चालीस वर्ष की हत्या कर दी गयी थी तथा मृतक के भाई रामानन्द औऱ उनकी पत्नी व बच्चो को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया था जिसके संबंध में थाना तरया सुजान में रामानन्द यादव की तहरीर पर थाना तरया सुजान में मु0अ0सं0 430/2023 धारा 147/148/149/302/307/34/323/324/325 भादवि का अभियोग बनाम शिवजी यादव आदि पांच के विरुद्ध पंजीकृत करवाया गया था। घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्त व एक अभियुक्ता की गिरफ्तारी कर उनके निशान देही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल दो भाला व चार लाठी की बरामदगी की है ।वही घटना में शामिल शेष फरार अभियुक्तगण व अभियुक्ता की तलाश की जा रही है। जिन्हे भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद,उप निरीक्षक उपेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल रामकृपाल यादव,आरक्षी राहुल यादव, महिला आरक्षी अंकिता गौड़ की टीम ने चैनपट्टी बंधा नदी के किनारे से घटना का मुख्य आरोपी शिवजी यादव पुत्र स्व बच्चा ,बीरबल यादव पुत्र मुख्य आरोपी शिवजी, और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया  है।

सीओ जितेंद्र सिंह कालरा कहते है: 

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने इस संवाददाता को बताया की घटना घटित होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के सफल मार्ग दर्शन में मैने खुद घटना का मैनेट्रिंग जहा शुरू किया वही इंस्पेक्टर आशुतोष ने  घटना का खुलासे के लिए जी तोड़ अपनी टीम के साथ प्रयास किया फलस्वरूप मात्र चौबीस घण्टे में घटना का मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए इंस्पेक्टर आशुतोष की टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking