कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त को दबोचने में सफलता प्राप्त किया है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा गोवध के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
जानकारी रहे की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक विमलेश दिवेदी,आरक्षी रवि राजभर,आरक्षी गौरव शाह की टीम ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में वांछित चल रहे अभियुक्त बेचन सिंह पुत्र राममूरत सिंह सा0 भगवानपुर(भलेन्दरी) थाना खजनी जनपद गोरखपुर उम्र 38 वर्ष को कसया बस अड्डा के पास से मंगलवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह चाय की दुकान में बैठ कर किसी की प्रतिक्षा कर रहा था। स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…