News Addaa WhatsApp Group Join करें

यज्ञमण्डपम में स्थापित हुए तैंतीस कोटि देवी देवता…जगतगुरु रामभद्राचार्य के पूजन के बाद यज्ञमण्डपम की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 6, 2023  |  2:07 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यज्ञमण्डपम में स्थापित हुए तैंतीस कोटि देवी देवता…जगतगुरु रामभद्राचार्य के पूजन के बाद यज्ञमण्डपम की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image

कसया। फाजिलनगर ब्लाक के सेमराधाम महासोंन में चल रहे शतचंडी महायज्ञ एवम रामकथा में मंगलवार की देर शाम यगमण्डपम में तैंतीस करोड़ देवी – देवता की स्थापना कर दी गयी। वुधवार की सुबह से श्रदालुओं मण्डप पूजन भी प्रारम्भ हो गया ।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

आकर्षण का केंद्र बने शतचंडी यज्ञमण्डपम में मंगलवार की देर शाम यज्ञकर्ता दिगम्बर अखाड़ा के महामंडलेश्वर रामबालक दास त्यागी जी महाराज , यज्ञाचार्य पण्डित कन्हैया उपाध्याय तथा अन्य आचार्यों की देखरेख में सात यजमानों संग प्रारम्भ कराया गया। यजमान रामेश्वर सिंह,राममुनि दुबे ,चन्द्रप्रकाश चमन,राणा सिंह,श्रीप्रकाश प्रसाद द्वारा यज्ञमण्डपम के चारों कोनों पर वस्तुपीठमण्डपम ,क्षेत्रपालमण्डपम , नवग्रह मण्डपम,हवनकुंड सहित प्रधानमण्डपम की स्थापना कर तैंतीस कोटि देवी-देवता की स्थापना कराई।

स्थापित मण्डपम की तुलसीपीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने भी वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पूजन कर सर्वमंगल की कामना की। समस्त धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात वुधवार की सुबह से यज्ञमण्डपम को आम श्रदालुओं के पूजा अर्चना के लिए खोल दिया गया।ततपश्चात यज्ञमण्डपम की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिलाओं में परिक्रमा को लेकर काफी उत्सुकता रही।परिक्रमा के विषय मे जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर रामबालक दास त्त्यागी जी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा में शामिल कन्याओं सहित अन्य की यज्ञमण्डप की परिक्रमा और दीपक जलाना बड़े अनुष्ठानों में शामिल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking