News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्व पोलियो दिवस पर वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2023  |  4:45 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व पोलियो दिवस पर वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर कसया स्थित वृद्धाश्रम में अशोक प्रजाति के 20 पौधे रोपित किए गए साथ ही पोलियो टीकाकरण और विश्व से उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पोलियो दिवस मनाया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि 24 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व पोलियो दिवस की शुरुआत रोटरी फाउंडेशन द्वारा पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) के खिलाफ पहला टीका विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले जोनास साल्क के जन्म के उपलक्ष्य में की गई थी। ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल को रोटरी इंटरनेशनल और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 1988 में शुरू किया गया था, उस समय 125 देशों में पोलियो के लगभग 350000 मामले थे। रोटरी उन मेहनती सदस्यों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद करता है जो कभी-कभी अपने जीवन को जोखिम में डाल कर कुछ सबसे दुर्गम इलाकों और स्थानों में डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण करते हैं। खूंखार बीमारी पोलियो का आज तक कोई इलाज नहीं निकाला जा सका है परंतु इसे होने से रोका जा सकता है। इसे होने से रोकने के लिए 5 साल से कम उम्र की आयु के बच्चों को पोलियो की ओरल वैक्सीन दी जाती है, अर्थात इसकी रोकथाम ही इसका इलाज है।

रोटरी के सचिव राजीव जायसवाल ने बताया कि यह बीमारी अधिकांश देशों से मिट चुकी है और, 2013 तक कई देशों को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों में कुछ सबसे अधिक हाशिए वाले और गरीब लोगों में इस बीमारी की दुर्लभ घटनाएं देखी जा रही है, जिससे दुनिया के किसी भी हिस्से में इस बीमारी के दोबारा उभरने का खतरा बना हुआ है। वर्ष 2014 में डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, डॉ. सुनील सिंह, विकास श्रीवास्तव एवं आदिल खान के अलावा वृद्धाश्रम के समस्त वृद्धजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking