News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: पतंजलि दुकान के लाइसेंस के नाम पर 1.17 लाख की ठगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2021  |  9:22 AM

1,380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: पतंजलि दुकान के लाइसेंस के नाम पर 1.17 लाख की ठगी

भाटपाररानी। पतंजलि आयुर्वेद कंपनी की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर जालसाजों ने युवक से 1.17 लाख रुपये ऐंठ लिया। युवक ने एसपी को तहरीर दी है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी के धर्मेंद्र कुमार गोड़ ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है कि रोजगार के आशय से पतंजलि आयुर्वेद कंपनी में ऑनलाइन संपर्क किया। उसकी बात सुनील गुप्ता नाम के व्यक्ति से हुई। सुनील ने पतंजलि के लाइसेंस के लिए 11 हजार रुपये पीएनबी के खाता संख्या 294200170083341 में मंगा लिया। अगले दिन सुनील ने फोन कर बताया कि लाइसेंस बन गया है। सामान भेजने के लिए कम से कम 50 हजार रुपये भेज दें। युवक ने उसी खाते में 8 दिसंबर को रकम भेज दी। 9 दिसंबर को सुनील ने फोन किया कि सामान 1.51 लाख रुपये का हो रहा है। शेष रकम भेजने के बाद गाड़ी सामान भेज दिया जाएगा। जालसाज ने गाड़ी का नंबर और फोटोे भी मोबाइल फोन पर भेज दिया। सामान मंगाने के लिए उस ने पुन: 50 हजार रुपये खाता नंबर 34860625125 भारतीय स्टेट बैंक शाखा हरिद्वार के खाते में भेज दिया। उसके बाद जालसाजों ने वाहन का फोटो भेज कर बताया कि इसी गाड़ी से माल जा रहा है। लेकिन एक सप्ताह तक माल नहीं आया। धर्मेंद्र कुमार गोड़ ने सुनील से बात की तो उसने अपने साथी राकेश शर्मा का मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा। राकेश से संपर्क करने के बाद पैसा वापसी की बात कही गई तो उसने जीएसटी के नाम पर 6100 रुपये खाता नंबर 20351928097 स्टेट बैंक हरिद्वार में मंगा लिया। इसके बाद भी न तो सामान भेजा गया और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। युवक ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking