News Addaa WhatsApp Group link Banner

सुकरौली: अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की हुई मौत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:
Published on: Jul 4, 2024 | 4:26 PM
929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

सुकरौली: अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की हुई मौत
News Addaa WhatsApp Group Link
  • मृतक युवक नगर पंचायत मे सफाईकर्मी पद पर था कार्यरत

सुकरौली/ कुशीनगरl नगर पंचायत सुकरौली मे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संजय (उम्र 43 वर्ष) की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना का बताया जा रहा है जो नगर पंचायत सुकरौली मे सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। सुबह ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।

आज की हॉट खबर- श्री राम जानकी मन्दिर अथरहां के महंथ बने रामनगीना दास…सन्तसमाज...

मौके पर पहुंची सुकरौली पुलिस ने एमबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चले कि मृतक की चार बच्चियाँ है जिनके भरण पोषण पर संकट आ गया है। साथ ही परिवारवालो का रो रोका बुरा हाल है।

Topics: अड्डा ब्रेकिंग कुशीनगर पुलिस सुकरौली

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking