Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

अहिरौली बाजार: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, आठ घायल

Chandra Prakash Tripathi
Dec 12, 2020, 9:54 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बड़ौदा यू0आई0 बैंक जगदीशपुर के सामने तेज रफ्तार ऑटो कुत्ता बचाने के चक्कर मे पलट गया। जिसमें सवार ड्राइवर खूबलाल 50, रामपत 60,ढोड़ी 55,जवाहिर 60 गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि भीरगुन 63 ,मोतीलाल55,बौद्ध 48,डिम्पल यादव 15 को हल्की चोट लगी।

सभी घायल जंगल चौरिया थाना कोतवाली पडरौना के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग अपने रिश्तेदार के घरभोज कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर जा रहे थे कि तभी टैम्पो के सामने कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में टैम्पो पलट गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दौड़ कर नीचे दबे लोगों की जान बचाई। मौके पर पहुंची अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi