News Addaa WhatsApp Group Join करें

इंटरनेशनल लायंस क्लब आँफ मुंबई द्वारा संकल्प सेटेलाईट वीक का शुभारंभ.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2021  |  10:32 AM

1,337 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंटरनेशनल लायंस क्लब आँफ मुंबई द्वारा संकल्प सेटेलाईट वीक का शुभारंभ.। WhatsApp
●500 आदिवासी परिवारों में बंटे चटाई, चादर और कंबल.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
  पालघर। द इंटरनेशनल एशोसिएशन आँफ लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट मुंबई (3231) के जरिए रविवार 3जनवरी को पालघर प.स्थित सर जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में संकल्प सेटेलाईट सर्विस पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
    ज्ञात रहे कि लायंस क्लब की ओर से आदिवासी बाहुल्य जिला पालघर में  विभिन्न योजनाओं के जरिये बगैर खेती,बोरवेल,चेकडँम,स्वास्थ्य,शिक्षा के अलावे खाद्यान्न,कंबल,चादर, फेसमास्क,ट्रायसाइकिल,सिलाई मशीन ईत्यादि के लिए तकरीबन चार करोड़ से अत्यधिक रुपयों के खर्चे की तैयारी शुरू है।
संकल्प सर्विस सेटेलाईट पखवाड़े की पालघर स्थित सर जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल में शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में जिले के लोकप्रिय सांसद राजेंद्र गावित, पालघर के विधायक श्रीनिवास वनगा,पालघर की प्रथम महिला डाँ.उज्जवला काले,लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर शशिकांत मोड, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रीति सोडा,डिस्ट्रिक्ट फर्स्ट वाईस गर्वनर डाँ.ख्वाजा मुद्दसर,हेमंतराज सेठिया,सर जे.पी. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन लायंस यशवंत जे.स़िंह,डाँ.वंदना य.सिंह सर जे.पी.ग्रुप्स ट्रस्टी,कोआर्डिनेटर डाँ.निलेश आर.सिंह,शिवसेना जिलाप्रमुख राजेश शहा,सह समन्वयक केदार काले, एक्साईज विभाग के उपाधिक्षक एम. एच.शेख आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
संकल्प सेटेलाईट सर्विस पखवाड़ा कार्यक्रम में जरूरत मंद 500 सौ आदिवासी परिवारों में चटाई, चादर और कंबल वितरण के समय पालघर लायंस क्लब अध्यक्ष अतुल दांडेकर व समस्त पदाधिकारी, सफाले लायंस क्लब के सेक्रेटरी दिनकर वर्तक, उपाध्यक्ष नितिन वर्तक, कोषाध्यक्ष मनोज म्हात्रे, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद पाटिल, लायंस प्रविण पाटिल, लायंस सचिन वर्तक, लायंस भालचंद्र चौधरी आदि अनेक जन भी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking