News Addaa WhatsApp Group Join करें

इस समय की बड़ी खबर औरैया से,भीषण सड़क हादसा,दो ट्रक आपस मे भिड़े, 23 मजदूरों की हुई मौत, पन्द्रह जख्मी, परी जानकारी के लिये पढ़े खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 16, 2020  |  1:59 AM

1,475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इस समय की बड़ी खबर औरैया से,भीषण सड़क हादसा,दो ट्रक आपस मे भिड़े, 23 मजदूरों की हुई मौत, पन्द्रह जख्मी, परी जानकारी के लिये पढ़े खबर WhatsApp

 

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

*बड़ी खबर, यूपी के औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत, 15 जख्मी*

👇👇

रोजी-रोटी के संकट के बीच प्रवासी मजदूर भयानक हालातों में अपने घरों को लौट रहे हैं.
दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है. यहां दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत हो गई है।

15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर हुआ है. बताया जा रहा है ट्रकों में सवार मजदूर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे।

देश में कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप है।

जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं।

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश के जालौन में ही प्रवासी मजदूरों से भरी DCM गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 मजदूर घायल हो गए थे।

प्रवासी मजदूर मुंबई से लौट रहे थे. डीसीएम में 46 प्रवासी मजदूर सवार थे.

लॉकडाउन के बीच हाईवे पर इन दिनों दर्द का अंतहीन सिलसिला चल रहा है. रोजी-रोटी के संकट के बीच प्रवासी मजदूर भयानक हालातों में अपने घरों को लौट रहे हैं।

मजदूरों के पलायन की चौंकाने वाली तस्वीरें हर दिन सामने आ रही हैं. हालात इतने बदतर हैं कि सामान ढोने वाले ट्रकों में मजदूरों की ढुलाई हो रही है।

पलायन कर रहे ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

वहीं पंजाब और हरियाणा से भी मजदूर पैदल ही हजारों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों को लौट ने पर मजबूर हैं।

सीएम योगी ने की थी ये अपील,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसी भी प्रवासी मजदूर को असुरक्षित तरीके से यात्रा की अनुमति ना दी जाए फिर भी ये हादसा हुआ. आज गाजियाबाद और नोएडा से मजदूरों को उनकी मंजिल तक ले जाने के लिए ट्रेन भी चलने वाली हैं, लेकिन इसके बावजूद मजदूरे जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking