कप्तानगंज/कुशीनगर । स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के दौरान एक युवक द्वारा टीक लगा रही एनम के साथ अभद्र व्यवहार पर हंगामा पर एनम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
कप्तानगंज विकासखंड के भडसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एनम साधना देवी टीकाकरण का काम कर रही थी इसी दौरान ग्रामसभा कारीतीन के अनिल सिंह पुत्र गौतम सिंह पहुचे और मामुली बात को लेकर हंगामा करने लगे जिससे कोविड टीकाकरण बाधित हो गया।
इसकी सूचना एनम ने तहरीर देकर थाने पर कार्यवाही के लिए मांग की।
जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने मुकदमा अपराध संख्या 100/ 21 धारा 504 ,506 ,353, 186 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गये।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने कहा कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…