Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कल देर शाम तरयासुजान थाना के डिबनी पुलिस चौकी पर हुये बवाल के बाद आज पुलिस ने किया यह कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jul 1, 2020, 1:26 PM IST • अब तक 2.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

न्यूज अड्डा, कुशीनगर।

कल देर शाम थाना क्षेत्र तरया सुजान के डिबनी बंजरवा में बाजार का दिन होने के कारण कुछ लोग देशी शराब की दूकान पर शराब पीने के बाद चौकी डिबनी बंजरवा के सामने मार पीट कर रहे थे। शान्ति व्यवस्था हेतु चौकी डिबनी बंजरवा पर उपस्थित कर्मचारीगण हे0का0 जयप्रकाश भारती, का0 धनन्जय कुमार, का0 शैलेश प्रताप पहुँचकर उन्हें शान्त कराने की कोशिश करने लगे कि ग्राम रकबा राजा थाना पटहेरवा के पूर्व ग्राम प्रधान राम बली यादव ने सिपाही से ही मारपीट कर दी । किसी प्रकार उसे नियंत्रित कर कर्मचारी जब चौकी पर ले आए तो गाँव में किसी ने उसके छोटे भाई वर्तमान प्रधान रामध्यान यादव को बता दिया कि रामबली को पुलिस मारपीट रही है, जिस पर प्रधान गाँव के अजय यादव, विकास यादव, हरेन्द्र यादव, इत्यादि अपने सहयोगियों के साथ चौकी पर आकर पुलिस बल से मारपीट कर, चौकी में घुसकर दरवाजे- खिडकी तथा कर्मचारीगण की मोटरसाईकिल आदि क्षतिग्रस्त कर दिये। जिसमें पुलिस कर्मचारीगण को भी चोटे आई हैं । इस सम्बन्ध में मु.अ.सं. 245/2020 धारा 147/148/323/504/506/308/332/353/427/188/269/270 भादवि व 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 7 सी एल ए एक्ट पंजीकृत करके वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Advertisement

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

टैग्स: #तरयासुजान
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi