News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रहे कार के चालक को आ गई झपकी, कार अनियंत्रित होकर पलटी!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 27, 2021  |  11:20 AM

2,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रहे कार के चालक को आ गई झपकी, कार अनियंत्रित होकर पलटी! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। बिहार प्रांत से शादी से लौट रही अनियन्त्रित कार खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी-बगहा रेल पुल पर चालक की लापरवाही से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दुल्हा, दुल्हन सहित एक अन्य महिला गम्भीर रुप से घायल हो गये। गनीमत रही कि कार का पहिया पुल पर बने लोहे कि पाइप से जा फंसा जिससे कार नदी में जाने से बच गई। थोडी दूर पर स्थित शालिकपुर चौकी के पुलिस जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी घायलों को बाहर निकाला। ईलाज के लिए दुल्हा, दुल्हन सहित एक अन्य महिला को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा: दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार अनियंत्रिक होकर पलटी, दूल्हा-दुल्हन गम्भीर रुप घायल!

कुशीनगर जनपद के जंगल गायघाट पोस्ट नाहरछपरा के बसंत चौहान पुत्र मुन्ना चौहान की बारात बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गांव गोईती पोस्ट नरवल बोरवल गई थी। गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे बारात लौट रही थी कि छितौनी- बगहा रेलपुल पर चालक फिरोज को नींद से झपकी आ गई व तेज रफ्तार कार पुल को रेंलिग तोड़ते हुए एन.एच पुल पर पलट गई। गनीमत रही कि कार का अगला हिस्सा पुल पर बने लोहे की पाइप में फंस गया जिससे कार नदी में पलटने से बच गई, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। शोर सुनकर शालिकपुर चौकी पर तैनात दीवान जितेन्द्र सिंह, कां. राघवेन्द्र मिश्र, कां. राहुल यादव व अवधेश कुमार मौके पर पहुंच रेस्क्यू में भीड़ गये। घायल दुल्हा बसन्त चौहान, दुल्हन सविता चौहान व एक अन्य महिला संगीता की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं चालक सहित कार में बैठी एक लड़की व एक औरत को हल्की चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के जवानों ने कार को पुल के एक साइड में कराकर यातायात बहाल कराया।

यहाँ देखे घटना स्थल का वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking