Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर: नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुचकर किया कार्यभार ग्रहण!

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jan 3, 2021, 5:02 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । जनपद में नवागत जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कल देर रात्रि जिलाधिकारी कुशीनगर के रूप में कोषागार गये जहां पर उन्होने डबल लॉक का चार्ज संभाला।

नवागत जिलाधिकारी ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु के तेनकाशी जनपद के रहने वाले है। एनआईटी त्रिचरापल्ली से किये तथा सिविल सर्विस में आने पश्चात प्रथम नियुक्ति बांदा जनपद में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई, मुख्य विकास अधिकारी के रूप में देवरिया जनपद ,व जिलाधिकारी के रूप में जनपद औरैया, सुल्तानपुर, एवं सोनभद्र में सेवारत रहे, तथा शासन में दुग्ध विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, बेशिक शिक्षा विभाग , नगर विकास तथा आयुक्त नगर निगम,अयोध्या के पदों पर कार्य कर चुके हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव, कोविड-19 के कार्यो, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं वित्तीय वर्ष में जो कार्य चल रहे है उसको प्राथमिकता से पूर्ण कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) विंध्यवासिनी राय,अपर उप जिलाधिकारी कोमल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद, सहित अन्य अधिकारी व कोषागार के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi