Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

कुशीनगर पुलिस हुई सख्त, लॉक डाउन का उलंघन करने वाले हो जाये सावधान

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
May 11, 2021, 1:54 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • लॉक डाउन का उलंघन करने वालो के विरुद्ध चला चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनिल का हंटर
  • बेवजह अगर कोई सड़को पर निकला तो होगी कार्यवाही: सुनिल सिंह

कुशीनगर | कोरोना की दूसरी लहर ने ना जाने कितने घरों का चिराग बुझा दिया है सरकार भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर पूरा प्रयास कर रही है ताकि लोगो को इस महामारी से बचाया जा सके यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में 17 मई तक के लिए आंशिक कर्फ्यू लगा दिया ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके और लोगो को इस संक्रमण से बचाया जा सके सरकार की लाख सख्ती और गाइड लाइन्स के बाद भी अभी भी बहुत से लोग बेपरवाह सड़कों पर निकलने से बाज़ नही आ रहे है

अब ऐसे लोगो से निपटने के लिए कुशीनगर पुलिस ने कमान संभाल लिया है अब बेवजह सड़को पर जो भी निकलेगा उस पर पुलिस कार्यवाही करेगी आज तमकुहीराज चौकी प्रभारी सुनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ कस्बा तमकुहीराज के हाइवे चौराहा, सम उर रोड, तरया मोड़, सब्जी मंडी आदि इलाको में लॉक डाउन का उलंघन करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया अभियान के अंतर्गत तमाम लोग पकड़े गए जब इनसे सड़को पर निकले की वजह पूछी गयी तो तरह तरह के बहाने बताने लगे जिसका जवाब संतुष्ट नही मिला उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई साथ ही जो ठेला ठेलिया वाले थे उसके प्रति पुलिस का रवैया थोड़ा नरम दिख पुलिस के द्वारा सभी ठेला ठेलिया वालो से कहा गया की वो लोग मुहल्ले में जाए वहाँ पर अपना समान बेचे लेकिन इस बात का ख्याल जरूर रखे की भीड़ न लगाने पाए।

Advertisement

चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनिल कुमार सिंह द्वारा कस्बे में लगातार अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा है की जो भी बेवजह सड़को पर घूमता पाया गया उसके खिलाफ कार्यवाही होगी मेरी सभी लोगो से अपील है कि इस महामारी में सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन करे जब तक लॉक डाउन लगा है सभी लोग घरों में ही रहे अनावश्यक सड़को पर जो भी निकलेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi