News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप, हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2020  |  6:01 AM

1,216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप, हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला WhatsApp
Responsive image

*कुशीनगर*

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप,हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला

तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस

कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में दो दिन पहले सर्कस दिखाने आया मदारियों के एक दल के साथ बारह वर्ष का एक बच्चा गायब हो गया। बच्‍चे की तलाश में अब कुशीनगर के साथ-साथ महराजगंज पुलिस भी जुट गई है।

जानिये क्या है पूरा मामला

बच्चे के पिता की तहरीर पर कुशीनगर के हनुमानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़के के पिता दिनेश भारती ने तहरीर में कहा कि उसके गांव में दो दिन पहले कुछ मदारी सर्कस दिखाने आये हुए थे। उसने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम खेल दिखाने के बाद उसके 12 साल के बेटे विशाल को ले चुरा ले गए।
रात तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की।
गांव के लोगों ने बताया कि देर शाम को बच्चा दोनों मदारियों के साथ गांव से बाहर जाता दिखा था। इस आधार पर दिनेश ने मदारियों के खिलाफ तहरीर देकर अपने बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है।

क्या कहती है! हनुमानगंज की महिला प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय

इन्होंने बताया कि सर्कस दिखाते समय  ग्रामीणों के द्वारा लिए गए मदारियों के फोटो- वीडियो के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। फोटो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया है।
दो आरोपियों की पहचान महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा के गांव के रहने वाले दिलशाद आलम पुत्र आस मोहम्मद और विजय दुसाध पुत्र अज्ञात के रूप में हुई है। आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking