News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर महोत्सव के तत्वाधान में, लतवा बाजार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता आगामी दस औऱ ग्यारह नवम्बर को

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 9, 2021  |  6:34 AM

715 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर महोत्सव के तत्वाधान में, लतवा बाजार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता आगामी दस औऱ ग्यारह नवम्बर को WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के पूर्वी छोर पर राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर स्थित लतवा बाजार में आगामी दस और ग्यारह नवम्बर को कुशीनगर महोत्सव के तत्वाधान में राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन हुआ है । जिसमे प्रदेश स्तर के प्रमुख वराणसी,प्रयागराज,फैजाबाद, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया,आजमगढ़,के साथ आठ टीमें अपनी कला -कौशल बिखेरेगी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक सँख्या में उक्त तिथि को लतवा बाजार में समय से पहुचने की अपील के साथ प्रतिभागी खिलाड़ियों को हौसलाअफजाई करने की बात कही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे वरिष्ठ पत्रकार, ग्रामप्रधान रजनीश कुमार राय ने बताया की आगामी ग्यारह नवम्बर को लतवा मुरलीधर में कुशीनगर महोत्सव के बैनर तले भोजपुरी बिरहा लोकगीत के साथ ही भोजपुरी गायन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी सुनिश्चित है।उन्होंने संगीत प्रेमियों से उपस्थित होकर कुशीनगर महोत्सव को सफल बनाने की आह्वाहन किया है।

स्मरण रहे की प्रत्येक वर्ष कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय द्वारा जनपद में कुशीनगर महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है। इस क्रम में सीमावर्ती लतवा बाजार में राज्य स्तरीय हस्त कन्दुक प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

लतवा बाजार में होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय अपनी टीम के साथ पूरे मनयोग से जुटे हुए है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking