News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मामा के घर आयी बच्ची की तीसरे दिन नाले में मिला शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

May 22, 2022  |  7:16 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मामा के घर आयी बच्ची की तीसरे दिन नाले में मिला शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
  • थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव का है मामला

खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थानाक्षेत्र के गुलरिहा में शादी समारोह में ननिहाल आई एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की लाश रविवार की सुबह बाड़ी नाला में मिलीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: व्यवस्था पर सवाल, खतौनी के इंतजार में फर्श पर...

ग्रामसभा बलकुड़िया निवासी अनील की चार वर्षीय पुत्री कृति गुलरिहा गांव में अपने ननिहाल आई थी। शुक्रवार की रात ननिहाल में तिलकोत्सव हो रहा था। तिलक देख रही कृति अचानक आए तेज आंधी तूफान के बाद वह लापता हो गई थी। घरवालों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को गुलरिहा निवासी कृति के ननिहाल पक्ष के महाप्रताप ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बच्ची के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर भी बच्ची का फोटो डालकर खोजबीन की अपील की गई। रविवार की सुबह बाड़ी नाले की ओर गये कुछ लोगों ने एक बच्ची की लाश देख लोगों को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो बच्ची की पहचान कृति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत की खबर आम होते ही ननिहाल में शादी की खुशियां मातम में बदल गया वहीं माता -पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

संबंधित खबरें
काले बैग में छिपा था ‘नशे का जाल’, कुशीनगर पुलिस ने 4 किलो गांजा संग तस्कर दबोचा
काले बैग में छिपा था ‘नशे का जाल’, कुशीनगर पुलिस ने 4 किलो गांजा संग तस्कर दबोचा

कुशीनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन
उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी देवतहां में मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र…

“अंधेरे से उजाले तक: भैरव नगर विद्युत उपकेंद्र ने फिर जगमगाए गांव, कर्मियों की मेहनत रंग लाई”
“अंधेरे से उजाले तक: भैरव नगर विद्युत उपकेंद्र ने फिर जगमगाए गांव, कर्मियों की मेहनत रंग लाई”

कुशीनगर। जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में एक बड़ी राहत…

पुण्यतिथि पर याद किए गए रालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए रालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह

स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान,: सिया शरण पाण्डेय हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking