कुशीनगर | प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विधायक कसया के साथ जिलाधिकारी ने जनपद के 06 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी व धनराशि के स्वीकृति पत्र।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सब के लिये आवास के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुये प्रदेश के 03 लाख, 42 हजार 322 लाभार्थियों को प्र्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रू0 2409 करोड़ का आँनलाइन हस्तान्तरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में, विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस राज लिंगम, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, परियोजना अधिकारी डूडा वेद प्रकाश यादव आदिं की उपस्थिति में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक जी द्वारा प्र्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत एनआईसी सभागार में जनपद के 06लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा लाभार्थियों को किश्त की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर बताया गया कि शासन द्वारा जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1049 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 1693 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त तथा 3318लाभार्थियों को तृतीय किश्त जारी की जा रही है।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…