Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

खड्डा:एसडीएम ने डोर-टू-डोर सर्वे में तेजी लाने का दिया निर्देश

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
May 21, 2021, 6:22 PM IST • अब तक 987 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम अरविंद कुमार ने कोविड संक्रमण के मद्देनजर गांवों में निगरानी टीम को सक्रिय रहते हुए डोर-टू-डोर सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी चेताया कि लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने खड्डा विकास खंड में कोविड जांच व निगरानी समिति के डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा के लिए तहसील सभागार में संगिनी की बैठक करते हुए कहा कि आशा द्वारा गांव के लोगो का घर-घर जाकर सभी लोगों की ट्रेसिंग (सर्वे) करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे में किस-किस को बुखार है और तबीयत खराब है। उन लोगो के नाम की सूची बनाकर अपने अपने क्षेत्र की संगिनि को देंगी और संगनी द्वारा दवा का किट देकर वितरण किया जायेगा। इसके बाद एसडीएम खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश के साथ नौतार जंगल, बोधीछपरा सहित आधा दर्जन गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार डा. एस.के राय, नायब तहसीलदार रवि यादव, स्वास्थ्यकर्मी निर्मला राय, किरन शर्मा, सपना शर्मा, लक्ष्मी देवी, संध्या प्रकाश, बबिता कुशवाहा, रेनू सिंह, सबिता कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi