News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गेहूं क्रय केन्द्र पर खरीददारी न होते देख, एसडीएम खेत में पहुंचकर किसानों से किया संवाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 8, 2021  |  6:04 PM

1,021 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गेहूं क्रय केन्द्र पर खरीददारी न होते देख, एसडीएम खेत में पहुंचकर किसानों से किया संवाद WhatsApp
Responsive image
  • गेहूं क्रय केन्द्र पर खरीददारी न होते देख एसडीएम खेत में पहुंचकर किसानों से किया संवाद
  • 1975 रूपये प्रति क्विंटल पर बिक्रय करने की दी जानकारी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय ने गुरुवार को खड्डा -सिसवां बाईपास पर स्थित विपणन गोदाम पर गेहूँ खरीद का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र पर अभी तक एक भी किसान की खरीददारी न होता देख सीधे गेहूं किसानों के खेतों में पहुंचकर किसानों से संवाद किया। किसानों को खरीद केन्द्र पर सरकार द्वारा अनुमन्य समर्थन मूल्य पर ही गेंहूँ बिक्रय करने की सलाह दी।
एसडीएम अरविंद कुमार दोपहर गेहूं क्रय केन्द्र पर औचक निरीक्षण में पहुंचे व कार्यालय, गोदाम एवम् अभिलेखों की जांच की। गेहूं खरीद के विषय में पुछने पर केन्द्र प्रभारी पवन पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अभी किसान गेहूँ की कटाई नहीं कर रहे हैं व हैंडलिंग व लोडिंग का ठीकेदार अभी केन्द्र पर ज्वाइन नहीं किए हैं। कटाई की असलियत जांचने उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार मौजा जखिनिया व मिश्रौली गांव के खेतों में गेहूं कटाई-मढाई कर रहे किसानों के पास पहुंचकर उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 1975 रूपये प्रति क्विंटल तथा खरीद केन्द्र खड्डा, पड़रही, हाट शाखा नेबुआ नौरंगिया, रामपुर बांगर, गेठियहवां का पनियहवा, लक्ष्मीपुर पड़रहवा व मठियां (प्रस्तावित) पर गेहूं बिक्रय करने की बात कही। किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि बिचौलियों के चंगुल में न फंसकर सीधे सरकारी गेंहू खरीद केन्द्र पर अपना अनाज ले जाकर बेंच सकते हैं। एसडीएम ने किसानों से कहा कि कोई भी दिक्कत आने पर तहसील कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking