News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: दो मोटरसाइकिल की आपस मे जबरदस्त टक्कर एक की मौत,एक गम्भीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 27, 2021  |  1:55 PM

1,172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दो मोटरसाइकिल की आपस मे जबरदस्त टक्कर एक की मौत,एक गम्भीर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर मंगलवार को भुजौली खुर्द गांव के समीप दो बाइकों की जबरजस्त टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मठियां व भुजौली खुर्द के बीच खड्डा थाना क्षेत्र के गंगाछपरा निवासी अब्दुल पुत्र सैयद 30 बर्ष खड्डा की ओर आ रहा था कि विपरित दिशा से आ रही हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गंगवाछपरा निवासी गुड्डू पुत्र छांगुर 40 वर्ष की मोटरसाइकिल से जोरदार भीडंत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर ही गिरकर दोनों छटपटाने लगे। दु्र्घटना में अब्दुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एस आई पी.के. सिंह, योगेश राय, कांन्टेबल अनीस आदि ने घायल गुड्डू को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए एम्बुलेंस से भिजवाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking